रायबरेली, दिसम्बर 11 -- जगतपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज में खुले मेडिकल स्टोर संचालक के साथ बीते बुधवार की शाम हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि दुकान के अंदर घुसकर उक्त लोगों के द्वारा मारपीट करते हुए पांच हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्र के कुतुबपुर बिछौरा गांव के रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक दुर्गेश सिंह के साथ बीते बुधवार को मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित दुर्गेश सिंह ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के पूरे नट मजरे अलावलपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार, टेगनू, रोहित, सेखरी और मोहित तिवारी बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे उसके मेडिकल स्टोर पर पहुंच गए। आरोप है कि उक्त लोगों के...