उरई, नवम्बर 19 -- कोंच। कैलिया थाना अंतर्गत ग्राम गेन्दौली में घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा करने से मना करने पर पांच लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी जिसमें वो घायल कर हो गया। फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम गेन्दौली निवासी ग्याप्रसाद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आरोपित श्रीगोबिंद कुशवाहा अपने खेत से टैक्टर लाकर उसके घर के बाहर खड़ा कर दिया जिसे उसने मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा उसने मना किया तो आरोपित ने अपने परिजन गौरव कुशवाहा, हरगोविंद कुशवाहा, राजकिशोर घनश्याम निवासी गेन्दौली को बुला लिया और पीड़ित के साथ उक्त आरोपितों ने जमकर मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि उक्त आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.