महाराजगंज, मार्च 4 -- सिसवा, हिन्दुस्तान संवाद। होली के पूर्व प्रत्येक वर्ष फाल्गुन शुक्ल सप्तमी को श्यामभक्तों की सिसवा से खाटू धाम प्रस्थान की नींव 53 वर्ष पूर्व नगर के मारवाड़ी समाज के पांच लोगों ने मिलकर डाली थी। पांच लोगों से शुरू हुई इस यात्रा में समय के साथ भक्तों का कारवां बढ़ता चला गया। नतीजन अब हर साल दो सौ से तीन सौ की संख्या में श्यामभक्त खाटू धाम में जाकर होली खेलकर निशान चढ़ाने लगे। अनवरत शुरू हुई इस यात्रा में केवल कोरोना काल में एक साल के लिए विराम लगा है। नगर के व्यवसाई बबलू शर्मा, संदीप सिंहानिया व धीरज सिंहानिया के अनुसार 52 वर्ष पूर्व 1 फरवरी 1972 में नगर के मारवाड़ी समाज के स्व. भगवती प्रसाद लढिया, स्व. राधेश्याम सिंहानिया, स्व. राधेश्याम सुल्तानिया, स्व. मक्खन लाल शर्मा व राधे सिंहानिया ने श्रीश्याम मंडल की स्थापना की। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.