रुडकी, फरवरी 10 -- ग्राम तांशीपुर में बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने इस मामले में पांच व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विद्युत विभाग को तांशीपुर क्षेत्र में लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में सात जनवरी की सुबह अवर अभियंता सुनील कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने अलग-अलग घरों में औचक निरीक्षण किया। जांच में टीम ने पाया कि कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया होने के कारण काट दिए गए थे। इसके बावजूद वे सीधे एलटी लाइन पर केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। विद्युत विभाग की टीम ने मौके से चोरी में इस्तेमाल की गई केबल को उतारकर सील कर दिया है। पुलिस ने विभाग की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.