रुडकी, जनवरी 15 -- लक्सर। कोतवाली के सिपाही अनिल वर्मा और प्रदीप कन्नौजिया बुधवार रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सर्वेश कुमार पुत्र कर्णपाल निवासी डूंगरपुर को पकड़ा है। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब मिली। पुलिस ने जब इसके बारे में पूछताछ की तो युवक ने संतोषजनक कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...