कटिहार, फरवरी 24 -- फलका।एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के शब्दा नहर के समीप पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब लेकर सलेमपुर की तरफ जा रहे हैं। सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया और उक्त व्यक्ति के हाथ में रखें गैलन का तलाशी लिया गया। गैलन में पांच लीटर देसी शराब बरामद हुआ। जिसके बाद आरोपी को पकड़ कर पूछताछ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...