जहानाबाद, मार्च 21 -- मेहंदिया, एक संवाददाता। परासी थाना की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बल्लूपुर ग्राम में छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। अपर थानाध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के बल्लूपुर ग्राम में परमानंद यादव के यहां अवैध शराब को लेकर छापेमारी की गई। उनके घर से 5 लीटर देसी शराब, शराब बनाने के उपकरण के साथ-साथ 500 लीटर जावा महुआ भी बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.