फतेहपुर, अप्रैल 20 -- फतेहपुर। कुपोषण की समस्या ने बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाला है। इसे जड़ से मिटाने के लिए सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका बनाई जा रही है। प्रथम चरण में 50 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित की जाएगी। इन वाटिकाओं में ताजी सब्जियां और फल उगाए जाएंगे। जो बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण प्रदान करेंगे। जिले में 3,944 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। इन केंद्रों पर बच्चों को केवल पैकेट बंद पोषण सामग्री दी जाती है। लेकिन अब 50 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण वाटिका से हर दिन ताजा सब्जियां सीधे बच्चों के भोजन में शामिल की जाएंगी। इससे बच्चों को पौष्टिक आहार मिलेगा। कुछ चुनिंदा परियोजनाओं में 50 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका बनाने के लिए शासन ने पांच लाख का बजट स्वीकृत कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.