नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 कई मायनों में अहम है। समिट के दौरान पांच लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजन ने वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत की मजबूत उपस्थिति को दर्शाया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि समिट में शामिल लोगों ने नई तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल की और दुनिया भर से आए विशेषज्ञों के साथ संवाद किया। मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में दुनिया की लगभग सभी प्रमुख एआई कंपनियों और संस्थानों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। साथ ही बड़ी संख्या में भारतीय स्टार्टअप्स को अपने नवाचार और तकनीक को प्रदर्शित करने का अवसर मिला, जिससे देश के उभरते तकनीकी इकोसिस्टम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.