कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि कानपुर लोकसभा में 16,03,072 वोट थे। एसआईआर के बाद अब 11,35,651 रह गए हैं। पांच विधानसभा में लगभग 5 लाख वोट कटे हैं, जिनमें अधिकांश दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े समाज के वोटर हैं। लिस्ट में बड़ी संख्या में नाम न होने पर परेशान लोग लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं। अध्यक्ष ने बताया कि नई लिस्ट की जांच और सत्यापन कांग्रेसी करेंगे। शंकरदत्त मिश्रा, राजू कश्यप, प्रमोद गुप्ता, अमिताभ दत्त मिश्रा,एजाज रशीद बैठक में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...