मोतिहारी, फरवरी 16 -- मोतिहारी। विश्व का पहला पांच लाख रूद्राक्ष का गोल्ड प्लेटेड शिव मुख आकृति का शिवलिंग मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम में स्थापित है। रविवार को महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया । रूद्राक्ष को साक्षात भगवान शिव का स्वरूप माना गया है। भगवान शिव की अराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आचार्य डॉ. शम्भूनाथ सीकरीया द्वारा रविवार को प्रातः 08 बजे सैकड़ों की संख्या में भक्तों को निःशुल्क रूद्राभिषेक कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...