गंगापार, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस से मिलकर पांच लाख रुपये और कार की डिमांड पूरी न करने पर ससुराल वालों द्वारा घर से भगा देने का आरोप लगाया। नवाबगंज पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्जकर छानबीन कर रही है। तहरीर के मुताबिक विवाहिता सुनीता की शादी प्रतापगढ़ जनपद में 2008 में हुई थी। उसने पति द्वारा जबरन आप्रकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। इतना ही नहीं पिता द्वारा कार और पांच लाख रुपये की डिमांड पूरी नहीं करने पर ससुरालवालों ने छह अक्तूबर 2024 को पीट कर भगा दिया। इंस्पेक्टर नवाबगंज अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में पति समेत कई अन्य पर मुकदमा पंजीकृत जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.