खगडि़या, नवम्बर 29 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के कर्मियों को एसबीआई का पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कार्ड बांटा गया। लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी मो. जिआउर रहमान ने सभी कर्मियों को यह कार्ड वितरित की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा हर कर्मचारी का मूल अधिकार है। इस बीमा सुविधा से जरूरत के समय उन्हें महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। जिले में सोसायटी के तहत जिला आईटी प्रबंधक, प्रखंड आईटी सहायक और कार्यपालक सहायक कार्यरत हैं। सभी के लिए यह स्वास्थ्य बीमा योजना बड़ी राहत साबित होगी। अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने कर्मियों को बेहतर सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक कर्मी तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। अधि...