गंगापार, दिसम्बर 16 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। शादी के बाद दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया। विवाहिता ने सोरांव थाने पहुंचकर पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सोरांव थाना क्षेत्र के चांदपुर सरायभारत मनी का पूरा गांव निवासी रामनरेश पटेल ने अपनी बेटी संजू पटेल की शादी चक्रभान उर्फ चकिया मऊआइमा निवासी राजीव कुमार के साथ 8 मई 2021 को हुई थी। शादी में रामनरेश ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के बाद संजू पटेल ने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि कुछ वर्ष बाद संजू पटेल के ससुराल वालों ने दहेज कम मिलने की बात कहते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में 5 लाख नकदी दोबारा मांग किया। संजू पटेल ने अपने पिता राम नरेश की माली स्थिति खराब होने का हवाला देते हुए दहेज लाने से इनकार कर दिय...