गया, फरवरी 19 -- शेरघाटी में जमीन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने नामजद एफआइआर दर्ज की है। शेरघाटी के उर्दू मोहल्ले के रहने वाले शिवपूजन कुमार की शिकायत पर दर्ज किए गए मुकदमे में उचिरवां गांव के संजीत कुमार और उनकी पत्नी रेखा देवी को नामजद बनाया गया है। पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि उचिरवां गांव के संजीत कुमार ने कठार में ढाई डिस्मिल जमीन की बिक्री की बात कह कर पिछले वर्ष जून में एक एकरारनामा करवाया था। जमीन की कीमत 17 लाख 50 हजार रुपये तय हुई थी। कहा गया है कि दो किस्तों में पांच लाख रुपये दिए जाने के बावजूद दंपती ने दूसरे के हाथों वह जमीन बेच दी। अब रुपये भी नहीं लौटा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...