गिरडीह, अक्टूबर 7 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पांच लाख की ठगी के आरोपी को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत नारायणपुर थाना पुलिस ने गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडीहा से मंगलवार को राहुल दास नाम युवक को दबोचा है। राहुल को गिरफ्तार करने के लिए नारायणपुर थाना से एसआई अतनु की अगुवाई में एक टीम गिरिडीह पहुंची थी। गिरिडीह पहुंचने के बाद नारायणपुर पुलिस मुफस्सिल थाना पहुंची और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो से मिलकर पांच लाख की साइबर ठगी के मामले में खंडीहा में छापामारी करने के लिए सहयोग मांगा। इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस की टीम के साथ नारायणपुर पुलिस ने खंडीहा में छापामारी की और राहुल दास को धर दबोचा। नारायणपुर पुलिस कोर्ट से वारंट लेकर नहीं आयी थी। हालांकि पूर्व में तीन बार नोटिस दिया था औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.