भदोही, फरवरी 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पांच लाख रुपये की छिनैती करने का आरोपित पुलिस के हाथ लगा। उसने अपने मामा के ही बेटे को चांदी का सिक्का दिलाने के नाम पर लूटा था। लूट प्रकरण में पुलिस के दो जवानों ने भी आरोपितों का साथ दिया था। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार राय ने बताया कि पांच हजार रुपये के इनामी अमर बहादुर उर्फ मुरली सिंह निवासी नोनखरा, देवपालपुर थाना जन्सा कमिश्नरेट वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर अमवा माफी फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया गया। अपने भाई तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपने मामा के पुत्र को चांदी का सिक्का दिलाने की साजिश कर पांच लाख रुपए की छिनैती किया था। आरोपितों ने आशीष सिंह रघुवंशी को 27 नवंबर 2025 को चांदी के सिक्के दिलाने के नाम पर लूटा था। इस साजिश में एक सब इंस्पेक्टर तथा होमगार्ड ने भी आरोपितों का साथ दिया...