मधुबनी, फरवरी 22 -- लौकही। लौकही थाना पुलिस व एसएसबी करियौत कैम्प के जवानों ने संयुक्त रूप से करियौत के निकट 60 किलो गांजा बरामद कर लिया। बरामद बोरी से एक -एक किलो वजन का कुल 60 पैकेट प्लासटिक में पैक किया गांजा बरामद हुआ। यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। धंधेबाज पुलिस व एसएसबी जवानों को देख गांजा से भरी दो बोरियों को फेककर नेपाली भाग में भाग गया। यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात धंधेबाजों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जब्त गांजा की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...