मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। दहेज में पांच लाख और बुलेट बाइक देने में असमर्थता जताने पर मंगेतर ने मंगनी के बाद शादी से मना कर दिया। रिश्ता टूटने के बाद युवती के पिता ने बिलारी थाने में उसके मंगेतर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बिलारी के सैदनगर नया गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता दिल्ली के गीता कॉलोनी के मोहल्ला झील स्कूटर मार्केट निवासी पवन के साथ तय किया था। बीते 1 दिसंबर को सगाई की रश्म हुई, जिसमें 51 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी दहेज स्वरूप दी थी। पीड़ित के अनुसार, दिए गए सामान से बेटी का मंगेतर पवन, उसकी मां, पिता बाबूराम व बहन राधिका और बिचौलिया जयराम खुश नहीं थे। सभी शादी करने के लिए दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर दिए। पीड़ित के अनुसार, उसने इतन...