भदोही, दिसम्बर 16 -- भदोही, संवाददाता। शहर के पूरे रामसहायपुर निवासी धर्मेन्द्र साहू को केवल पांच रुपये के लिए आरोपितों ने पीट दिया। इसके कारण उनकी नाक टूट गई। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। तहरीर में कहा कि वह ठेले पर दाना भूनकर जीविकोपार्जन करते हैं। 13 दिसंबर की शाम को वह ठेले पर दाना भूनकर बेच रहे थे। तभी नई बस्ती आलमपुर निवासी नन्हकू आए और पांच रुपये का दाना मांगा। दाना कम एवं ज्यादा को लेकर कहासुनी कर ली और गालियां देने लगा। दाने का पांच रुपया मांगने पर आरोपित ने टीने से वार करके घायल कर दिया। जिससे नाक टूट गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.