साहिबगंज, दिसम्बर 15 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोर रंगे हाथ पकड़ा लिया। उक्त बातों की जानकारी थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने दी। अपराधी के पास से पांच मोबाइल भी पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि एस पी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि शहर के शरण पार्क के पास साप्ताहिक रविवार हाट में भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति जो ब्लू रंग का जैकेट पहना हुआ है जो मोबाइल चोरी करने के फिराक में है। छापेमारी करने से उक्त व्यक्ति को पकड़ने पर चोरी का मोबाइल बरामद किया जा सकता है। मामले की सत्यापन करते हुए पुलिस निरीक्षक, राजमहल प्रभाग के राजीव रंजन के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और छापेमारी दल के द्वारा जब उक्त स्थान पर पहुंचा तो देखा कि वह व्यक्ति पुलिस का गाड़ी देखकर भागने का प्रयास कर रहा था तभी छापेमारी ...