जौनपुर, अगस्त 10 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालपुर रेलवे स्टेशन के पास उसी गांव के निवासी दो युवकों की ट्रेन से कटकर हुई मौत के मामले में परिहनों और ग्रामीणों ने रविवार की सुबह थाने पर भीड़ लगा दी। उनका कहना था कि दोनों की हत्या करके रेलवे ट्रैक पर शव फेंका गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि फोन पर बात हुई तो पांच मिनट में घर पहुंचने की बात कहने वाले युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलना संदेह पैदा करता है। जलालपुर-थानागद्दी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग से करीब दो सौ मीटर पूरब डाउन लाइन पर सटल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय अभिषेक उर्फ गब्बर सोनकर पुत्र सुरेंद्र सोनकर और 19 वर्षीय सूरज सोनकर पुत्र दीपचंद सोनकर निवासी गड़ लालपुर की मौत हो गई। रात में ही जीआरपी ने पहुंचकर शव को कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.