लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ से दिल्ली की फ्लाइट से जाने के लिए एक गर्भवती महिला यात्री एयरपोर्ट देर से पहुंची। मात्र पांच मिनट की देरी होने की वजह से बोर्डिंग बंद हो चुकी थी। महिला ने एयरलाइंस से गुहार लगाई। काउंटर पर मौजूद महिला कर्मियों ने उसकी पीड़ा समझी। ठीक अगली फ्लाइट में महिला को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बैठाया। महिला के पति ने एयरलाइंस को धन्यवाद देते हुए यह किस्सा साझा किया है। बिहार के हेल्थटेक स्टार्टअप के प्रमुख शुभम शशांक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसे पोस्ट किया है। बताया कि, उनको और उनकी पत्नी को लखनऊ से दिल्ली फ्लाइट संख्या 6ई 2026 से जाना था। क्योंकि उनकी पत्नी गर्भवती है इसलिए एयरपोर्ट पहुंचने में पांच मिनट की देरी हो गई। जब उन्होंने इसकी जानकारी एयरलाइंस के काउंटर पर दी तो ग्राउंड स्टाफ ने एफओसी टिकट की व्यवस्था की। यानी या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.