जहानाबाद, जनवरी 28 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत चिकित्सकों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरैनिया में कार्यरत चिकित्सक डॉक्टर अमित कुमार सहित अन्य चिकित्सक इस समस्या से जूझ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि वे नियमित रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने दैनिक खर्च, परिवार के भरण-पोषण एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि पिछले पांच माह से वेतन भुगतान नहीं होने के संबंध में कई बार संबं...