कौशाम्बी, फरवरी 17 -- संदीपनघाट थाना इलाके के एक गांव से लापता हुई किशोरी के पांच माह बाद घर लौटने पर सनसनी फैल गई। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेलिंग की आपबीती सुनाई। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। मंगलवार को पिता ने बेटी के साथ मामले की शिकायत एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इलाके के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि पांच माह पूर्व उसकी 17 वर्षीय बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। सोमवार को किशोरी स्वयं घर पहुंची और बताया कि पड़ोसी गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसे बंधक बनाकर रखा था और जबरन दुष्कर्म किया जाता रहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इतना ही नहीं, अश्लील...