औरैया, फरवरी 21 -- अछल्दा, संवाददाता। पांच माह की बेटी प्रज्ञा का तालू व होंठ का सफल ऑपरेशन होने से परिवार में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिन्हांकित चिकित्सालय में बच्ची का निशुल्क उपचार कराया गया। आरबीएसके टीम द्वारा जांच के दौरान कस्बा के नहर बाजार निवासी रवि कुमार की बच्ची प्रज्ञा में जन्मजात तालू व होंठ की समस्या चिन्हित की गई थी। इसके बाद टीम ने परिजनों को सर्जरी की जानकारी दी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। डॉ. वासुदेव यादव, डॉ. अभिषेक दुबे, डॉ. आशीष शर्मा व फार्मासिस्ट नफीस अहमद ने लगातार फॉलोअप किया। बाद में एनजीओ स्माइल ट्रेन के सहयोग से आगरा के सारस्वत हॉस्पिटल में बच्ची का सफल ऑपरेशन कराया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि निजी अस्पताल में ऐसे ऑपरेशन पर लगभग एक लाख रुपये खर्च आते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.