मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पांच महीने से 500 से अधिक शिक्षक बिना वेतन के नौकरी कर रहे हैं। किसी की दवा तो किसी के बच्चे की पढ़ाई बंद हो गई है। रिक्ति से अधिक शिक्षकों के स्थानांतरण-पदस्थापन से यह मामला फंसा है। सक्षमता टू पास विशिष्ट शिक्षकों का यह मामला है। इन शिक्षकों का एचआरएमएस पोर्टल पर नाम ही नहीं ले रहा है। पोर्टल पर नाम डालते ही रद्द हो जा रहा है। रिक्ति से अधिक के लिए वित्त विभाग की ओर से लॉक लगा दिया गया है। मंगलवार को आक्रोशित शिक्षक शिक्षा कार्यालय पहुंचे। हालांकि, डीईओ से शिक्षकों की मुलाकात नहीं हो सकी। शिक्षकों ने कहा कि सक्षमता-टू पास करने के बाद हमलोग स्कूल में योगदान कर चुके हैं, लेकिन विभाग के रिकार्ड में हम शिक्षक ही नहीं हैं। मार्च से ही वेतन भुगतान बंद है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.