श्रावस्ती, जनवरी 7 -- श्रावस्ती, संवाददाता। पांच महीने से लापता गुजरात प्रांत की महिला श्रावस्ती में पाई गई। पुलिस ने महिला के परिजनों का पता लगाया। साथ ही श्रावस्ती पहुंचे परिजनों को पुलिस ने महिला को सकुशल सुपुर्द कर दिया। गिलौला थाना क्षेत्र के मीरामऊ गांव में एक लावारिस महिला भटक रही थी। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। जिसे देख तीन जनवरी को गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम पुत्र मजीद अली ने दूरभाष के माध्यम से गिलौला पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थाना गिलौला पुलिस मिशन शक्ति टीम के साथ मौके पर पहुंची और महिला को अपने सुपुर्दगी में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस की ओर से महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए विधिक कार्रवाई कर वन स्टाप सेंटर भिनगा भेज दिया गया। महिला से पूछताछ में उसने खुद को गुजरात प्रांत की निवासी बताया। पुलिस ने मह...