प्रयागराज, जनवरी 9 -- झूंसी। झूंसी और हनुमानगंज क्षेत्र में पिछले पांच महीनों से फैली तेंदुए की दहशत गुरुवार को उसके पकड़े जाने के साथ ही समाप्त हो गई। छिबैयां इलाके में तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद, गुरुवार की रात दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने लंबे समय बाद चैन की नींद ली। शुक्रवार को भी चाय की दुकानों और चौक-चौराहों पर केवल तेंदुए के पकड़े जाने की ही चर्चा रही। बता दें कि तेंदुआ कोटवा कछार के बाद 20 किमी के दायरे में घूम रहा था। इन दिनों एचआरआई और छतनाग जैसे इलाकों में आतंक का पर्याय बन चुका था। छिबैयां के राम प्रसाद यादव ने बताया कि पांच महीने से 20 किमी दायरे में घूम रहे तेंदुए ने चार इंसानों और कई मवेशियों पर हमला किया था। सबसे अधिक डर बच्चों को लेकर था, क्योंकि एक बार तेंदुआ स्कूल वैन के सामने भी आ गया था। तेंदुए के हमले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.