अयोध्या, मई 31 -- बीकापुर,संवाददाता। नगर पंचायत बीकापुर में शुक्रवार को अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडेय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अनवरत अपनी सेवाएं देने वाली पांच महिला सफाई कर्मियों को उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। गरीबों को सरल एवं सुलभ न्याय दिलाने का जिम्मा उठाने वाली भाजपा नेत्री सबीना एडवोकेट को भी उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि नारी शक्ति के बिना विकसित राष्ट्र की परिकल्पना अधूरी है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.