अयोध्या, जून 1 -- अयोध्या, संवाददाता। रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय सहादतगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा रीना द्विवेदी ने पांच वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को 'अहिल्या सम्मान से सम्मानित किया। सम्मानित महिलाओं में शकुन्तला त्रिपाठी, मालती चौहान, इन्द्रासेन, माधुरी सेन और शशिरानी शर्मा शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी सशक्तिकरण और सेवा भाव का आदर्श है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का संपूर्ण जीवन सेवा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, डा. राकेश मणि त्रिपाठी, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, कृष्ण कुमार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.