सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- सुलतानपुर। शहर के कांशीराम आवास विकास कॉलोनी में अवैध कब्जा कर बिजली चोरी करने, लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने और घर में घुसकर पिटाई करने के मामले में एससी-एसटी की विशेष कोर्ट में पांच महिलाओं समेत सात आरोपियों पर विचाराधीन मुकदमे में मंगलवार को याची पप्पू कोरी की गवाही दर्ज हुई। याची के अधिवक्ता सिद्धार्थ विद्रोही ने बताया कि कोर्ट ने शेष साक्ष्य के लिए 13 मार्च की तारीख नियत की है। याचिका में अंजू वर्मा पत्नी अनूप, आशा देवी पत्नी अशोक गौड़, बबिता पत्नी दिनेश, अन्नू, मीना देवी पत्नी किशन, अजय कुमार पुत्र राम प्रकाश और दो अन्य आरोपी हैं। जिन पर लोगों को तरह-तरह के जाल में फंसाकर ठगने, फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर लोगों से धन वसूली का भी आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...