हरिद्वार, फरवरी 5 -- पथरी थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष की पांच महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, धनपुरा निवासी सहरुन पत्नी इरशाद ने आरोप लगाया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। निकाह के समय पिता ने सोने-चांदी के जेवर और कार दहेज में दी थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग और दहेज मांगने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर महिला से मारपीट की गई और मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया। इस बीच, उसे घर से भी निकाल दिया गया। कई बार समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन ससुराल पक्ष ने उत्पीड़न दोहराया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी तनवीर, तौहीद पुत्र तहसीन, समीना पत्नी तहसीन, यासीन, नसीम पुत्र या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.