नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा वक्फ सुधार बिल को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी। यह अभियान पांच मई तक चलेगा। पंत मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी ने अभियान की रूपरेखा कार्यकर्ताओं को समझाई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मुस्लिम समाज को वक्फ संशोधन बिल से मिलने वाले लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 मई तक मंडल स्तर पर इस जन जागरण अभियान का आयोजन किया गया है। इसके जरिए दिल्ली में विपक्ष के लोगों द्वारा इस बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम दूर होगा। सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसी भी हालत में वक्फ बोर्ड को कमजोर नहीं करना चाहती है, बल्कि इसे और मजबूत करना चाहती है। भाजपा सरकार वक्फ़ प्रॉपर्टियो...