पूर्णिया, फरवरी 21 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा थाना पुलिस ने मुख्य चौराहे स्थित एक होटल संचालक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 750 एमएल की पांच बोतलें बरामद की है। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 निवासी छोटे लाल सहनी के पुत्र आशीष कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके होटल के पीछे छिपाकर रखी गई शराब के साथ पकड़ा गया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शराब की बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी की गई जिसमें होटल परिसर के पीछे से पांच बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.