आगरा, फरवरी 19 -- आगरा जागरण कलाकार समिति की ओर से प्रथम सामूहिक कन्या विवाह ईदगाह स्थित सत्संग भवन में किया गया। जिसमें पांच कन्याओं का विवाह कराया गया। पांच मंडपों में बेटियों के पंडितों द्वारा फेरे कराए गये। इसके बाद बेटियों को गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। मेहमानों ने बेटियों को आशीर्वाद दिया और नम आंखों से विदा किया। इस दौरान मुख्य अतिथि महेश गोयल, जयेश गुप्ता, पं. गरिमा किशोरी, श्याम भोजवानी, राकेश लोधी, अनिल गुर्जर, संजीव सिकरवार, बलवीर सिंह, देवेंद्र शास्त्री, कुंज बिहारी अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजू टाइगर, डॉ. सतेंद्र नायक, कमलकांत, संदीप अग्रवाल, मनोज, शिवनन्दन, रामशंकर पाठक, अजय शर्मा, शिवानी शर्मा, प्रीती गुप्ता, हेमंत, आशीष आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.