आरा, दिसम्बर 31 -- तरारी। बड़कागांव में मंगलवार की रात्रि अगलगी में एक किसान के पांच बीघे के धान के बोझे जलकर राख हो गये। पीड़ित किसान बड़कागांव निवासी ओम भगवान राम ने बताया कि साल भर के लिए मालगुजारी पर 20 हजार रुपये की दर से पांच बीघा खेत में धान की खेती की थी। धान बिक्री कर बहन की शादी करनी थी। धान झरनी मशीन आने का इंतजार था। तभी कासी शातिर ने धान के बोझों में आग लगा दी। बोझों के टाल में धधकती आग देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में तरारी पुलिस को सूचना दे दमकल मंगाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया। लोजपा नेता मनोज पासवान ने पीड़ित किसान को आपदा राहत कोष से मुआवजा राशि मुहैया कराये जाने की मांग स्थानीय सीओ से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...