भागलपुर, अगस्त 7 -- प्रखंड के पांच विद्यालय बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट करते हुए इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी है। बताया गया है कि बाढ़ प्रभावित मध्य विद्यालय महेशी एससी को मध्य विद्यालय महेशी कन्या में शिफ्ट किया गया है। जबकि बाढ़ प्रभावित मध्य विद्यालय मोतिचक को शिफ्ट मध्य विद्यालय पैन में, प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर नवटोलिया को शिफ्ट कन्या मध्य विद्यालय कल्याणपुर में, प्राथमिक विद्यालय छीट मकंदपुर को मध्य विद्यालय भवनाथपुर में शिफ्ट किया गया है। प्राथमिक विद्यालय हरियो को प्राथमिक विद्यालय हरियो हरिनगर में शिफ्ट किया गया है। ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...