औरैया, फरवरी 19 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंथरा से पांच बच्चों समेत लापता हुई देवरानी-जेठानी का पुलिस ने सुराग लगा लिया है। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से दोनों महिलाओं की लोकेशन अलग-अलग राज्यों में मिली है। पुलिस टीम उन्हें बरामद करने के लिए रवाना हो गई है। पुलिस पड़ताल में पता चला कि जेठानी सरिता अपने चचेरी बहन-बहनोई के पास अहमदाबाद जा रही है। बस चालक व रिश्तेदारों से पुलिस लगातार संपर्क में है और टीम अहमदाबाद पहुंचने वाली है। वहीं देवरानी संजना अपनी भाभी के साथ पटना की ओर गई है। दोनों के पति भी गांव लौट आए हैं और पुलिस से लगातार संपर्क में हैं। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि महिलाओं का सुराग मिल गया है, जल्द ही उन्हें सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। सरिता की बरामदगी के बाद उसके आधार पर संजना और बच्चों को भी पुलिस अपने क...