शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- राजभवन लखनऊ में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित शाक-भाजी प्रदर्शनी में गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर की भी भागीदारी है। प्रदर्शनी में संस्थान की ओर से विकसित लौकी की उन्नत प्रजाति 'नरेंद्र शिवानी' का प्रदर्शन किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र है। यह लौकी 5 फीट 7 इंच लंबी है और वैज्ञानिक तकनीक व बेहतर कृषि प्रबंधन का उदाहरण मानी जा रही है। गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक द्वारा उत्पादित इस लौकी को प्रदर्शनी में विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, यह उपलब्धि सब्जी उत्पादन में उन्नत किस्मों की क्षमता को दर्शाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...