मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मड़वा-मटकोर पूजन के साथ शनिवार से शिव-पार्वती विवाहोत्सव शुरू हो गया। महाशिवरात्रि पर शहर में मुख्य आकर्षण रविवार को निकलने वाली शिव बारात होगी। रामभजन बाजार बारात घर से दोपहर में बारात निकाली जाएगी। इसमें पांच फीट की मौरी पहन बाबा गरीबनाथ दूल्हा बनेंगे और शहरवासी बाराती होंगे। बारात शहर में 10 किमी भ्रमण कर वापस बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचेगी। बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर दो दिनों से दिन-रात मंदिर की सजावट का काम चल रहा है। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। मुख्य द्वार पर नंदी और भोलेनाथ की प्रतिमा का स्वरूप दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह चार बजे बाबा गरीबनाथ मंदिर का पट खोल दिया जाएगा। पूरे दिन लोग दर्शन-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.