लखनऊ, दिसम्बर 21 -- सिरप प्रकरण में एसटीएफ की जांच और आगे बढ़ी लखनऊ, विशेष संवाददाता कफ सिरप प्रकरण में एसटीएफ की रडार पर पांच फार्मा कम्पनियां है। इनके खिलाफ आरोपियों से साठगांठ के साक्ष्य मिले है। इस आधार पर ही इनके खिलाफ एफआईआर की कवायद भी शुरू कर दी गई है। वहीं एसटीएफ ने इस मामले में लखनऊ और वाराणसी में फरार आरोपियों के परिवारीजनों से पूछताछ की है। इन लोगों से कई दस्तावेज भी मांगे गए है। एसटीएफ ने बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा और विभोर राणा के खिलाफ कई साक्ष्य जुटा लिए है। इनके बैंक खातों से भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। इसी आधार पर एसटीएफ अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। इन सभी के गिरोह के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल से लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। ये लोग लम्बे समय से कोडीन युक्त सिरप की सप्लाई कर रहे थे। इसमें मोटा मुनाफा देखकर...