मुंगेर, जनवरी 20 -- धरहरा, एसं.। न्यायालय के आदेश पर वर्षों से फरार चल रहे नन-बेलेबल पांच वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में गोविंदपुर गांव निवासी कैलाश बिंद का पुत्र विपिन बिंद एवं राजेश बिंद, कैलाश बिंद पिता स्व. जालिम बिंद तथा मानगढ़ गांव निवासी रामचंद्र के पुत्र रघुवंश रामचंद्र और स्व. जुलूस राम के पुत्र सोनेलाल राम शामिल हैं। यह जानकारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने दी। -----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...