अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा। विकास भवन परिसर में पांच से सात फरवरी तक सरस मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद 10 प्रतिशत छूट पर विक्रय किए जाएंगे। समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मेला आयोजित किया जा रहा है। समूह से जुड़ी महिलाएं तैयार उत्पाद सरस मेले में स्टाल लगाकर बिक्री कर सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...