लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- लखीमपुर, संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से चल रही बिजली बिल राहत योजना 2025-26 की अवधि अब बढ़ाकर 5 फरवरी 2026 कर दी गई है। पहले यह योजना का द्वितीय चरण 31 जनवरी 2026 तक मान्य था। विभाग ने शेष पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाकर बकाया बिलों का निस्तारण करा लें। अधीक्षण अभियंता विद्युत ब्रह्म पाल ने बताया कि पहले चरण में विद्युत वितरण खंड लखीमपुर के 10,642 पात्र उपभोक्ताओं में से 5,697, मितौली खंड के 97,668 में से 20,648 तथा निघासन खंड के 81,088 में से 16,618 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कर योजना का लाभ लिया। इस प्रकार कुल 1,89,398 पात्र उपभोक्ताओं में से 43,751 उपभोक्ताओं ने राहत योजना के अंतर्गत पंजीकरण कर करीब 23.10 करोड़ रुपये की धनराशि जमा की। योजना के द्वितीय चरण में भ...