सोनभद्र, फरवरी 3 -- सोनभद्र। उप श्रमायुक्त पिपरी ने अवगत कराया कि वीवी गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान नोएडा व मुख्यालय के अधिकारियों के अध्यक्षता में पांच फरवरी को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उप श्रमायुक्त पिपरी ने अवगत कराया कि कार्यशाला का उद्देश्य जनपद को वर्ष 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाए जाने के संकल्प को साकार करने के लिए तैयार की गई कार्य योजना पर विमर्श करना तथा बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वासन की दिशा में विभिन्न स्टेक होल्डर्स की भूमिका को सशक्त बनाना है। इस कार्यशाला में श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...