अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़। भाकियू हरपाल गुट 5 प्रदेशों में रैली निकालकर राष्ट्रीय सम्मेलन करेगा। इसमें वर्तमान खेती व्यवसाय में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेशों व केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजे जाएंगे। वर्तमान में बिजली, बीज, श्रमिकों के खिलाफ 2025 के केंद्र सरकार के विधेयकों को वापस लेने की मांग रखी जाएगी। बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर के निर्माण से आम उपभोक्ताओं को लूटने की प्रक्रिया चल पड़ी है। किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को दोगुना न करने, किसानों की आय को दोगुना न करने और नेशनल हाईवे के निर्माण में वर्तमान भूमि के मुआवजे किसानों को ने देने को लेकर 7 जनवरी को इलाहाबाद के संगम तट पर, 9 जनवरी का वाराणसी के बाध, बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल व ओड़िशा में प्रदर्शन होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...