मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कटरा, गायघाट, मीनापुर, औराई और बोचहां में प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है। डीएम सुब्रत कुमार सेन के स्तर से चयनित स्थलों पर स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही प्रस्तावित भूमि पर स्टेडियम निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इन पांचों प्रखंडों में स्टेडियम की स्वीकृति वर्षों पहले मिल चुकी थी, लेकिन भूमि चिह्नित नहीं होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था, इन प्रखंडों में स्टेडियम के निर्माण हो जाने से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के लिए समुचित मंच मिल सकेगा। जिले के 16 में से 9 प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण पूरा हो चुका है। मुशहरी और सरैया में निर्...