आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कोर्ट में बेहतर पैरवी कर सजा दिलवाने में शामिल पांच पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए। जहानागंज थाना क्षेत्र में हत्या के पांच आरोपियों को आजीवन कारावास और 61500 रुपये अर्थदंड की सजा दिलवाने में पुलिस कर्मियों ने सराहनीय प्रयास किया था। एसएसपी ने तत्कालीन विवेचक उप निरीक्षक विनय सिंह, मॉनिटरिंग सेल के मुख्य आरक्षी गजानन सरोज, कोर्ट पैरोकार मुख्य आरक्षी जलील अली, मॉनिटरिंग सेल के आरक्षी ओम प्रकाश यादव और कोर्ट मोहर्रिर आरक्षी कुलदीप पटेल को प्रशस्ति पत्र दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.