उरई, दिसम्बर 15 -- कालपी। कालपी, चुर्खी, बावई, नियामतपुर और महेवा पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 195 मरीजों का इलाज कर स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया। पीएचसी उदनपुरा में डॉ अमित पोरवाल की अध्यक्षता में मेले में 60 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें 34 पुरुष, 17 महिलाएं और 09 बच्चे शामिल रहे। डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी। पीएचसी महेवा में डॉ शेख शहरयार, मनीष, कमलेश कुमार की मौजूदगी में मेले में 34 मरीजों का इलाज किया गया। सरकारी चिकित्सालय बावई में डॉ. विनोद कुमार ने 29 मरीजों व पीएचसी चुरखों में डॉ. कौशल कुमार की अगुवाई में मेले में 39 रोगियों का इलाज किया गया और नियामतपुर में डॉ. आदर्श गौतम के नेतृत्व में मेले में 34 मरीजों का इलाज हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.